किशनगंज, अप्रैल 17 -- पौआखाली, एक संवाददाता। नगर पंचायत पौआखाली के ननकार बस्ती के समीप हाईस्कूल मैदान में रविवार को तीन दिवसीय अखण्ड हरिनाम संकीर्तन अष्टयाम का अनुष्ठान प्रारम्भ हो गया है। अनुष्ठान के प्रारम्भ से पहले अनुष्ठान स्थल से माताएं और बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित होकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। गाजे बाजे के साथ पुरे धूमधाम से पौआखाली नगर पंचायत के पवना घाट तक महिलाओं ने माथे पर कलश सुशोभित कर पैदल ही भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण की स्तुति करते हुए शोभायात्रा निकाली। इस दौरान भक्तगण पौआखाली नगर के दुर्गा मंदिर काली मंदिर, शिव मंदिर हनुमान मंदिर जहाँ वैदिक मन्त्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरकर शोभायात्रा का पुन: अष्टयाम स्थल में लौटकर शांतिपूर्ण तरीके से समापन हो गया। शोभायात्रा के दौरान फुलबाड़ी निवासी विमल पोद्दार के द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.