किशनगंज, जनवरी 26 -- पौआखाली, एक संवाददाता पौआखाली नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार की सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक पॉल्ट्री दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। आग की तेज लपटें और काले धुएं का गुबार उठता देख आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। घटना के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। इसी दौरान दुकान से धुआं निकलते देख कुछ स्थानीय लोगों की नजर पड़ी, जिसके बाद शोर-शराबा शुरू हुआ। आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंच गए। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी पॉल्ट्री फॉर्म दुकान इसकी चपेट में आ गई। दुकान में रखा फीड, मशीनें, बिजली के उपकरण, पंखे, तार सहित अन्य कीमत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.