एटा, जून 13 -- थाना अवागढ़ क्षेत्र की पुलिस चौकी पौंढ़री पर तैनात होमगार्ड ने तमंचा से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय चौकी पर होमगार्ड अकेला था। चौकी इंचार्ज मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। शव के पास तमंचा पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। सीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। थाना अवागढ़ के गांव गदेसरा निवासी सर्वेन्द्र (41) पुत्र मूलचन्द्र होमगार्ड थे और वर्तमान में थना अवागढ़ की पुलिस चौकी पौंढ़री में ड्यूटी चल रही थी। शुक्रवार सुबह चार बजे ड्यूटी पर पहुंच गए थे। सुबह करीब पांच बजे चौकी इंचार्ज महेन्द्रपाल सिंह टहलने के लिए चले गए थे। होमगार्ड सर्वेन्द्र चौकी के बाहर कुर्सी डालकर बैठे थे। कुछ समय बाद जब चौकी इंचार्ज लौटकर आए तो होमगार्ड सर्वेंद्र दिखाई नहीं दिए। बाइक बाहर खड़ी हुई थी। होमगार्ड को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.