चक्रधरपुर, जनवरी 28 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल के चक्रधरपुर, मनोहरपुर, सोनुवा, गोईलकेरा, गुदड़ी तथा आनंदपुर प्रखंड में सोमवार को हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। जहां सभी प्रखंडों के विभिन्न सरकारी कार्यालय के अलावा निजी संस्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया। जबकि चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां अनुमंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी ने झंडोत्तोलन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीओ श्रृति राजलक्ष्मी ने कहा कि चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2003 में प्रकाशित मतदाता सूची का वर्तमान मतदाता सूची के साथ 76.27 फीसद मैपिंग की जा चुकी हैं। चक्रधरपुर अनुमंडल कार्यालय द्वारा वर्ष 2025-26 में 1754 स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, 3125 जाति प्रमाण पत्र तथा 125 लोगों का चरित्र प्रमाण पत्र निर्गत क...