रांची, नवम्बर 8 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। बुंडू के एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा ने शनिवार को पोस्ते की खेती रोकने के लिए प्रखंड सभागार में ग्राम प्रधान, मुखिया और वार्ड सदस्यों के साथ बैठक की। एसडीएम ने निर्देश दिया कि पोस्ते की खेती करनेवालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा और लोगों को पोस्ता की खेती छोड़कर वैकल्पिक खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे। एसडीएम ने सभी जनप्रतिनिधियों से पोस्ते की खेती रोकने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरुकता फैलाने पर जोर दिया गया। इसके लिए सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए गए। बैठक में प्रमुख विक्टोरिया देवी, सीओ सह बीडीओ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.