पलामू, नवम्बर 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू में पोस्ट मैट्रिक के ओबीसी के छात्र-छात्राओं को लंबे समय से छात्रवृति मिलने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 के 39,120 छात्र-छात्राओं को अब तक छात्रवृति की राशि का भुगतान नहीं हो सका है। कल्याण विभाग के पास आवंटन उपलब्ध नहीं रहने के कारण छात्र-छात्राओं को अब तक राशि का भुगतान नहीं किया जा सका है। छात्रवृति का भुगतान नहीं नहीं होने से ओबीसी के छात्र-छात्राओं की आर्थिक परेशानी बड़ गई है। छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृति बहुत बड़ा सहारा होता है,परंतु वित्तीय 2024-25 के लाभुकों को राशि नहीं मिल पाई है। आवंटन नहीं होने के कारण ओबीसी के छात्र-छात्राओं का छात्रवृति भुगतान लंबित है। जिला कल्याण पदाधिकारी प्यारे लाल ने 10 नवंबर को आदिवासीय कल्याण आयुक्त रांची को पत्राचार कर ओबीसी के...