संतकबीरनगर, जून 17 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान संवाद। महुली थाना क्षेत्र के काली जगदीशपुर में आजादी के बाद से ही उप डाक घर संचालित हो रहा है। सोमवार को विभाग द्वारा उसे हटाकर करीब तीन किलोमीटर दूरी पर कलेद हरदो ले जाने की पूरी तैयरी कर ली गई थी। इसकी भनक जब ग्रामीणों को हुई तो वे भड़क गए। प्रदर्शन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। पोस्ट आफिस पहुंचे डाक पर्यवेक्षक को घेरकर शिफ्टिंग प्रक्रिया पर आपत्ति व्यक्त की। नए नाम जगह सम्बन्धित पत्रावली और मुहर को डाक पाल को रिसीव नहीं होने दिया। डाक अधीक्षक ने ग्रामीणों से टेलीफोनिक वार्ता की। आश्वासन दिया कि पोस्ट आफिस पुराने स्थान से संचालित होगा। तब जाकर लोग शांत हुए। इस मामले में ग्रामीण डाक अधीक्षक, डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। लोगोन का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.