नवादा, अगस्त 20 -- नवादा/हिसुआ, हिप्र/संसू नवादा में मंगलवार को आयोजित लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी व तेजस्वी यादव के वोटर अधिकार यात्रा के पहले हिसुआ का विश्व शांति चौक विवाद का अखाड़ा बन गया। विवाद का कारण बना कथित रूप से भाजपा के पोस्टर पर कांग्रेस का पोस्टर चिपकाया जाना। जिसके कारण हिसुआ की वर्तमान कांग्रेस विधायक नीतू सिंह व पूर्व भाजपा विधायक अनिल सिंह व उनके समर्थकों के बीच गहमागहमी का माहौल बन गया। इस बीच नवादा के एसपी अभिनव धीमान भी वहां पहुंचे और सदर एसडीओ अमित अनुराग व सदर एसडीपीओ-02 राहुल सिंह, एसएचओ अनिल कुमार सिंह के साथ दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गयी। परंतु विरोधस्वरूप पूर्व विधायक अनिल सिंह समर्थकों के साथ विश्व शांति चौक पर धरने पर बैठ गये। जिसके बाद पुलिस ने विधि व्यवस्था व सुरक्षा कारणों से पूर्व विध...