पौड़ी, मार्च 12 -- पीएमश्री राकइंका पौड़ी में भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के 20 क्लब मेंबर द्वारा प्रतिभाग किया गया। स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में सिमरन रावत व निकिता ने पहला, एश्वर्या नौटियाल व प्रिया रावत ने दूसरा, श्रुति भंडारी व खुशी ने तीसरा, ममता कंडवाल व सिमरन कुमारी ने चौथा स्थान हासिल किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्या संगीता वाल्मीकि ने किया। मेंटर कांति किमोठी द्वारा क्लब मेंबर को मानकों को दैनिक जीवन में आवश्यकता के बारे में बताया। इस मौके पर आरती शाह, शोभा, ममता काला आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.