हमीरपुर, नवम्बर 3 -- हमीरपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज में सोमवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाए जाने के पश्चात सरदार@ 150 के अंतर्गत एक भारत आत्मनिर्भर भारत विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्राचार्य डॉ.सबा कौसर ने बताया कि निर्णायक समिति में मृदलता सोनकर तथा लवकुश कुमार ने पोस्टर प्रतियोगिता में विषय वस्तु एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर निशा सोनकर तथा रुचि को संयुक्त रूप से प्रथम, संजना को द्वितीय तथा शालिनी दीक्षित तृतीय स्थान पर रही। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान इच्छा, द्वितीय स्थान नेहा तथा तृतीय स्थान अभिलाषा देवी को दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.