शाहजहांपुर, फरवरी 3 -- आर्य महिला डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पंचम दिवस को पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया गया। बसंत पंचम पर मां सरस्वती को नमन करते हुए बसन्त गीत गाया गया। तत्पश्चात एनएसएस का गीत गाकर शिविर प्रारंभ किया गया। ऋतु शर्मा के निर्देशन में सूर्य नमस्कार व प्राणायाम किया। शिविर के प्रथम सत्र में पर्यावरण संरक्षण अभियान पर कार्यक्रम अधिकारी ऋतु शर्मा, डा.रानू दुबे के निर्देशन में रैली का आयोजन किया गया। अहमदपुर रेती व लोक बिहार कॉलोनी में जागरुकता रैली निकाली गई। शिविर के द्वितीय सत्र में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जिसमें छात्राओं ने अपने अपने विचारों को प्रेषित किया। नारी शिक्षा, सुरक्षा, सशक्तिकरण आदि विषयों पर चर्चा की। पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.