अंबेडकर नगर, नवम्बर 17 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर नगर पालिका एवं आईटीसी मिशन सुनहरा कल ने संयुक्त रूप मिशन शक्ति के तहत महिलाओं का स्वच्छता में योगदान विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने समारोह पूर्वक प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में अधिशासी अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति भारत सरकार की एक पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण सुनिश्चित करना है। इसके दो मुख्य घटक संबल (सुरक्षा के लिए) और सामर्थ्य (सशक्तिकरण के लिए) है। कहा कि पहल महिला सशक्तिकरण केंद्रों और महिला हेल्पलाइनों जैसी सेवाओं के माध्यम से, योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करती है। छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए, उनके पोस्टर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.