शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- राज्य ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश एवं स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें विभिन्न जिलों के प्रतिभागी शामिल रहे। प्रतियोगिता का विषय "ड्रग्स उन्मूलन और साइबर क्राइम" रखा गया, जिस पर विद्यार्थियों ने रचनात्मक एवं सृजनात्मक चित्रण प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का सफल संचालन डॉ. प्रज्ज्वल पुंढीर ने किया। निर्णायक मंडल में श्री प्रदीप शर्मा और डॉ. मंजू सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशुल वर्मा एसएस कॉलेज, द्वितीय स्थान निखिल लखनऊ, तृतीय स्थान कशिश वर्मा बरेली कॉलेज, बरेली को दिया गया। इसके अलावा रुचि देवी एसएस कॉलेज को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विजेताओं को दिनांक 10 फरवरी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.