गया, फरवरी 27 -- मगध विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर जन्तु विज्ञान विभाग एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के पूर्व दिवस पर गुरुवार को पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित हुई। क्लाइमेट चेंजः फैक्ट्स एवं इम्पैक्ट्स और इनडैन्जर्ड स्पेसीज-अवेयरनेस विषय पर आयोजित इस पोस्टर प्रस्तुति में छात्रों को जलवायु परिवर्तन की सच्चाई और उसके प्रभाव तथा विलुप्त होते प्राणी के बारे में जागरूक किया गया। दोनों विभागों के छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जन्तु विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं निदेशक बायोटेक्नोलॉजी प्रो. दिलीप कुमार केसरी ने कहा कि पोस्टर प्रस्तुति के माध्यम से छात्रों को जलवायु परिवर्तन एवं विलुप्त होते प्राणियों की समस्याओं को हल करने में मदद मिलेगा और अच्छे शोध कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। विभागाध्यक्ष के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.