जमशेदपुर, फरवरी 18 -- पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन नगर निकायों में हो रहे चुनाव लड़ रहे अधिकांश प्रत्याशी परेशान हैं। वे अनुमति के लिए लाइन लग-लगकर थक जा रहे हैं। इसकी वजह जगह-जगह से अनुमति लेने की बाध्यता है। हिसाब-किताब जमा करने का अलग झंझट है। मेयर और अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अपेक्षाकृत साधन संपन्न हैं, इसलिए उन्हें यह सब खुद नहीं करना पड़ रहा। या तो उनके एजेंट हैं या दूसरे कार्यकर्ता यह जहमत उठा रहे हैं। परंतु कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि के प्रत्याशी और खास तौर से वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार इस समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें पोस्टर, बैनर, झंडा आदि लगाने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी के आवासीय कार्यालय सीएच एरिया जाना पड़ता है। वाहन की अनुमति भी वहीं से मिलती है। अगर कोई ऑडियो या वीडियो प्रचार सामग्री या पोस्टर-बैनर आदि मे...