दुमका, मार्च 8 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के पीजेएमसीएच के पोस्टमार्टम हाउस में एक अज्ञात युवक का शव कई दिनों से सड़-गल रहा है। सड़े-गले शव से दुर्गंध आने से आसपास के लोग काफी परेशान है। दुमका का पोस्टमार्टम हाउस घनी आबादी के बीच है। पोस्टमार्टम हाउस के पास कई बड़ी-बड़ी इमारते बन गयी है। इन इमारतों में लोग रहते भी है। हवा चलने पर शव से दुर्गंध आती है,जिस कारण लोगों का जीना मुहाल हो चुका है। बता दें कि पोस्टमार्टम हाउस के पीछे एक धोबिया पोखर है। उक्त पोखर के बगल से 1 मार्च को 30 वर्षीय युवक के अधजले शव को बरामद किया गया था। 1 मार्च को ही युवक का शव सड़-गल चुका था। शव में कीड़े-मकौड़े भी लग गए थे। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस के शीतगृह में रख दिया। 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाने की स्थिति में नियम के आ...