महाराजगंज, अप्रैल 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द के खुटारे टोला निवासिनी 27 वर्षीय नीलम पत्नी शैलेश पासवान की गुरुवार की रात करीब नौ बजे संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई की सूचना पर शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हैंगिंग आई है। कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा दहाऊर निवासी मृतका के भाई मनोज पासवान की तहरीर के अनुसार उसकी बहन नीलम की शादी पांच वर्ष पूर्व रजौड़ा खुर्द के खुटारे टोला निवासी शैलेश पासवान के साथ हुई थी। दोनों के बीच आये दिन वाद-विवाद होता रहा था। गुरुवार की रात करीब आठ बजे फोन से उसकी बात भी बहन से हुई थी। फिर एक घंटे बाद दूसरे द्वारा खबर मिली कि उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.