बदायूं, जनवरी 6 -- उझानी। इलाके के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने छेड़खानी कर दी थी जिससे आहत होकर किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत की वजह हैंगिंग आई है। किशोरी के पिता ने घटना के दूसरे दिन भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। उझानी कोतवाली के एक गांव निवासी किशोरी ने रविवार को दोपहर जिससे समय परिवार के लोग खेतों पर गए हुए थे मौका पाकर घर के कमरे में फंदे पर झूल गई जिससे उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पिता ने गांव के ही दो युवकों पर खेत से भूसा लेकर आते समय छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है लेकिन इस मामले की लोक लाज के भय पुलिस से कोई शिकायत नहीं की गई। सोमवार को किशोरी के शव का पोस्टमार्टम के बाद डॉक्टर ने मौत की वजह हैंगिंग बताई है। पुलिस ने जांच में पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.