शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- तिलहर। पिंगरा गांव के जंगल में गर्रा नदी किनारे मिले राईखेड़ा निवासी सोनपाल के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने जांच की दिशा बदल दी है। रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आने के बाद पुलिस ने नए सिरे से पड़ताल शुरू कर दी है। मामले में पूछताछ के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। 11 जनवरी को सोनपाल का शव नदी किनारे मिला था। उनके पुत्र बलबीर ने तालबीपुर द्विवरिया के रामचंद्र, उसके भाई सचिन तथा दामोदर, उसके पुत्र मनोज और एक अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम में फांसी से मौत की पुष्टि होने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। यदि आत्महत्या हुई, तो शव नदी किनारे कैसे पहुंचा? घटनास्थल से न तो रस्सी मिली और न कोई कपड़ा। सोनपाल का मोबाइल फोन और डायरी भी गायब हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.