औरैया, जनवरी 19 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के सुअटपुर गांव के पास खेत किनारे नीम के पेड़ से फांसी पर झूलते मिले युवक विवेक उर्फ प्रवीण की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। चिकित्सकीय रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं, जिसके चलते प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है। बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र विवेक हाल ही में राजस्थान से लौटकर यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। बीते शनिवार शाम दूध देकर घर लौटा और शौच जाने की बात कहकर निकला था। देर रात खेत किनारे उसका शव फंदे पर लटका मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.