मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- कोतवाली क्षेत्र के जावन गांव में हुई महिला की मौत का राज पोस्टमार्टम ने खोल दिया। रिपोर्ट में महिला के आत्महत्या करने की पुष्टि हुई है। हालाकि परिजनों ने रिपोर्ट देखने के बाद ससुरालियों पर अब भी महिला की मौत का दोषी बताया है। पुलिस ने महिला के पास से मिले मोबाइल की जांच पडताल शुरू कर दी है। गांव जावन में रीना ने मंगलवार की रात को घर के कमरे में फांसी का फंदा गले में लगाकर जान दी थी। महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर महिला की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया था। गुरूवार को महिला के परिजन कोतवाली पहुंचे,उन्होने ससुरालियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर कोतवाल से बात की तो कोतवाल दिनेश बघेल ने उनको पोस्टमार्टम रिपोर्ट दिखाते हुए कहा कि इस के आधार पर महिला ने खुद ही जान दी है,उसकी किसी ने हत्या नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.