धनबाद, दिसम्बर 6 -- बलियापुर। पोस्टमार्टम के बाद मृतक शनि कुमार रजक का शव शनिवार को रांगामाटी पहूंचते ही परिवार सहित पूरे मुहल्ले में मातम पसर गया। पत्नी सोनी कुमारी सहित परिजन दहाड़ मारकर रोने बिलखने लगे। परिजनों का कहना था कि मृतक टाटा कंपनी के जामाडोबा झरिया डिविजन स्थित सेंट्रल वरकशॉप में काम करता था। शुक्रवार की शाम ड्युटी समाप्त कर बाइक से घर वापस लौटने के दौरान बरारी मोड़ के पास ओमनी कार की चपेट में आने से हादसा हुआ। घटना के बाद बेहोशी की हालत में उसे चासनाला सामुदायिक स्वास्थकेन्द्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक परसबनियां मुखिया राजाराम रजक का दामाद था। मृतक को एक वर्ष का एक पुत्र है। मृतक की मौत के बाद परिवार के समक्ष दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.