हजारीबाग, जनवरी 9 -- हजारीबाग प्रतिनिधि शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम प्रक्रिया में अक्सर होने वाली अनावश्यक देरी और अनियमितताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अस्पताल प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से कड़े निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब सांसद मनीष जयसवाल के निर्देश पर उनके लोकसभा क्षेत्र के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक डॉ अनुकरण पूर्ति से मुलाकात कर पोस्टमार्टम सेवाओं में पारदर्शिता की कमी और ड्यूटी में चिकित्सीय मनमानी का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया था कि पोस्टमार्टम जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में देरी से न केवल शोकाकुल परिवारों की पीड़ा बढ़ती है, बल्कि प्रशासनिक व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं। अधीक्षक डॉ अनुकरण पूर्ति द्वारा जारी आदेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.