रुद्रपुर, फरवरी 14 -- खटीमा। पोस्टऑफिस में राउटर आ गया है, जिससे सर्वर चलना शुरू हो गया और लोगों ने राहत की सांस ली। शनिवार को हिन्दुस्तान अखबार ने पोस्टऑफिस के ग्राहकों और अभिकर्ताओं की समस्याओं को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। खटीमा पोस्ट ऑफिस में पिछले 2 फरवरी से नेट चलाने वाला पार्ट्स राउटर खराब हो गया था। जिससे सर्वर डाउन था और सभी प्रकार का लेनदेन प्रभावित था। नेट नहीं चलने से अभिकर्ताओं को नया खाता खोलना संभव नहीं था। वहीं उपभोक्ताओं की आरडी की किस्तें टाइम से जमा नहीं होने से पेनाल्टी पड़ने की संभावना बनी हुई थी। शुक्रवार देर शाम को नैनीताल से राउटर आने पर सिस्टम शुरू कर दिया गया है। दस दिनों से पोस्टऑफिस में आ रही समस्या को उच्चाधिकारियों की ओर से ध्यान नहीं देने का खामियाजा जनता को और अभिकर्ताओं को भुगतना पड़ा।

हिंदी हिन...