मधुबनी, दिसम्बर 16 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। डीआरडीएस में डीडीसी सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों की समीक्षात्मक बैठक हुई। समीक्षा के दौरान उप विकास आयुक्त आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों का प्रत्येक माह ऊंचाई और वजन लेकर पंजी में संधारित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर जहां भी शौचालय एवं पेयजल की सुविधा उपलब्ध नहीं है उनके लिए संबंधित अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए सभी केंद्रों पर नल जल एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। सभी महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को इसका नियमित अनुसरण करने का निर्देश दिया गया। डीडीसी ने कहा कि पोषाहार के वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने की जरूरत है। शिकायत पर सीधे कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.