दुमका, नवम्बर 21 -- जामा, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संग प्रखंड इकाई जमा की एक बैठक जामा प्रखंड परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ जिलाध्यक्ष निर्मला किस्कू ने की। बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास एवं प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने राज्य के मुख्यमंत्री से पोषण सखी को समान काम समान वेतन लागू करते हुए मानदेय दिए जाने की मांग किया। प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि सभी पोषण सखी को मंईयां सम्मान योजना से जोड़ा जाए। जिलाध्यक्ष निर्मला किस्कू ने कहा कि पोषण सखी लगातार अच्छा कार्य कर रही है मानेदय बहुत कम मिलता है इससे परिवार नहीं चल रहा है। जिला कोषाध्यक्ष माहेश्वरी मुर्मू ने कहा कि पोषण सखी की नियुक्ति सरकार ...