पाकुड़, अक्टूबर 5 -- पाकुड़। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत शनिवार को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और अभिभावकों की सहभागिता से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात बच्चों से प्रार्थना एवं योग करवाया गया। बच्चों ने फूल, फल और पत्तों की मदद से पोषण माह थीम पर आकर्षक रंगोली बनाई। इसी क्रम में मां के नाम एक पेड़ विषय पर विशेष रंगोली बनाकर उन्हें पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बच्चों ने पोषण पर आधारित कविताएं भी प्रस्तुत किया। जिससे उनमें आत्मविश्वास और उत्साह का संचार हुआ। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की दीवारों पर बने 123 के शैक्षिक चित्रों की मदद से बच्चों ने खेल-खेल में पढ़ाई की। खाना खाने से पूर्व बच्चों को हाथ धोने और स्वच्छता की आदत के बारे में विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.