लखीसराय, जनवरी 21 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । सदर अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में नए साल में पहली व 36 दिन बाद सोमवार को एक साथ चार कुपोषित बच्चों की एंट्री हुई है। एक साथ चार बच्चों की एंट्री के बाद 27 दिसंबर से पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की बंद किलकारी एक बार फिर गूंजने लगी है। वार्ड इंचार्ज जीएनएम देवेंद्र कुमार, जितेंद्र नगर एवं अशोक कीर बताया कि सोमवार को चानन प्रखंड के इंटोंन गांव से आशा कर्मी सूमा देवी के सहयोग से छह माह, नौ माह एवं 10 माह के तीन एवं संग्रामपुर गांव की आशा पूजा कुमारी के सहयोग से छह माह के कुपोषित बच्चे को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया गया है। ज्ञात हो देश व जिले में 20 प्रतिशत से अधिक कुपोषित बच्चों के आंकड़े के बावजूद निशुल्क व बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए उपलब्ध सदर अस्पताल में ...