लखीसराय, जनवरी 9 -- लखीसराय। एक माह से पांच वर्ष उम्र तक के कुपोषित बच्चों के बेहतर इलाज देखभाल व पौष्टिक अहार के लिए जिले के एकमात्र सदर अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में 12 दिन से बच्चे की किलकारी शांत है। जानकारी के अनुसार लगभग 20 से 25 दिन से पोषण पुनर्वास केंद्र में नए बच्चों की एंट्री नहीं हुई है। पोषण पुनर्वास केंद्र इंचार्ज देवेंद्र कुमार एवं जितेंद्र नागर से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व से भर्ती बच्चे के 26 दिसंबर को डिस्चार्ज होने के बाद पोषण पुनर्वास केंद्र 27 दिसंबर से पूरी तरह से खाली है। ज्ञात हो देश व राज्य के साथ जिले में कुपोषण दर में कमी के उद्देश्य से पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन किया जाता है। जहां कुपोषण के शिकार बच्चों को बेहतर इलाज के साथ पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाता है। कुपोषित बच्चों के बेहतर इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.