टिहरी, मार्च 26 -- राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में उद्यमिता योजना प्रशिक्षण कार्यक्रम के पांचवें दिन रिसोर्स पर्सन डॉ. सोनी तिलारा ने पोषण आधारित उद्यम सहित स्वस्थ, सुलभ और पर्यावरण अनुकूल खाद्य प्रणालियों पर ध्यान केंद्रित करके सतत व्यवसाय की जानकारी दी। बुधवार को नरेंद्रनगर महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में सतत विकास के लक्ष्यों की जानकारी दी। डॉ. तिलारा ने कहा कि मिलेट आधारित उत्पाद देवभूमि के सतत विकास और आजीविका की अवधारणा में योगदान करते हैं। पोषण आधारित व्यवसाय स्थिरता को बढ़ावा दे सकते हैं। जिसमें टिकाऊ खाद्य प्रणालियां, स्वस्थ और पौष्टिक खाद्य पदार्थ बाजरा, मंडुआ, कौणी, झंगोरा, कुटकी, मक्का आदि मोटे अनाजों की श्रंखला शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.