देहरादून, मई 20 -- भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से भारतीय मानकों पर आयोजित क्षमता संवर्धन कार्यक्रम और कार्यशाला में महिला और बाल कल्याण विभाग से संबंधित मानकों की जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग नंदा की चौकी प्रेमनगर में मंगलवार को कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक डॉ. प्रशांत आर्या, ब्यूरो के निदेशक सौरभ तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि भारतीय मानकों की जानकारी आमजन के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक होता है। आर्या ने कहा कि विभाग के कर्मचारियों को इस तरह की जानकारी से न केवल अपनी सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने में सहायता मिलेगी, बल्कि वे उपभोक्ताओं को भी सही मार्गदर्शन दे सकेंगे। तकनीकी सत्र में शशि भूषण सिंह, प्रसिल्ला देसी ने महत्त्वपूर्ण भारतीय मानकों, जैसे पोषण, सुरक्षा, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.