बिजनौर, जनवरी 31 -- जमालपुर क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पोषक नहर में रेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। नहर में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मामले की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर स्योहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। प्रारंभिक जांच में युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि शव की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। सूत्रों के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी ट्रेन से गिरकर नहर में जा पहुंचा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी ...