हजारीबाग, दिसम्बर 23 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का पोशाक खरीद के लिए उनके खाता में राशि नहीं भेजने से इसका असर उनके सेहत पर पड़ने लगा है। इन दिनों पड रही कड़ाके की ठंड में बच्चे बगैर स्वेटर ठिठुरते स्कूल पहुंच रहे हैं। पोशाक खरीद के लिए सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले क्लास तीन से आठ तक के बच्चों को डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाता में राशि दी जाती हैं। क्लास एक और दो में पढ़ने वाले बच्चे के अभिभावके के खाता में यह राशि दी जाती है। इस राशि से बच्चे पोशाक, स्वेटर और जुता-मोजा खरीदते है। सरकारी स्कूलों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा हो रही हैं। ऐसे में बच्चों को परीक्षा देने के लिए स्कूल जाने की मजबूरी है। अधिकतर बच्चे बिना स्वेटर के ही स्कूल पहुंच रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...