दुमका, अक्टूबर 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। हर साल की भांति इस साल भी शुक्रवार को दुमका शहर के यज्ञ मैदान में शुक्रवार को ग्रिस लगे पोल से घड़ा उतारने के परम्परागत खेल का आयोजन किया गया। ग्रिल लगे पोल से घड़ा उतारने के परम्परागत खेल को देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे। अच्छी संख्या में आदिवासी स्त्री पुरूष और बच्चे मेला में आए थे। घड़ा उतारने के इस परम्परागत खेल में आदिवासियों की कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसमें श्री अमड़ा, कोदो गढ़ा, कोदो गुहीया, ननकू कुरूवा, काठीडीह, आंदीपुर, खैरबनी, जोगीडीह, लेताडीह, जिला स्कूल दुमका हॉस्टल, चोदोपानी, कोयरापाड़ा, कावीकटोला, बन्धबाडीह की टीम शामिल हुए। 11 नम्बर पर रहे शिव कुमार हांसदा के चांदोपानी के टीम ने घड़ा उतारकर प्रथम पुरस्कर पाया। इधर बारिश के कारण थोड़ा मेला में खलल पड़ा। शुक्रवार को सुबह से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.