रोह (नवादा), सितम्बर 6 -- बिहार के नवादा में एक युवक को बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर तालिबानी अंदाज में सजा दी गई। नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र के मरूई गांव में दबंगों ने एक युवक को चार घंटे तक बिजली के खंभे में बांधकर बेरहमी से पीटा। एक महिला द्वारा उसके गुप्तांग पर पैर से प्रहार करने की भी चर्चा है। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दबंगों की हैवानियत देखकर जहां हर कोई स्तब्ध है। इस घटना से इंसानियत शर्मशार हो रही है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रोह थाने में पीड़ित की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने पर कार्रवाई तेज कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में निजी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.