देवघर, मार्च 21 -- मारगोमुंडा, प्रतिनिधि। पंदनिया-चेतनारी मुख्य मार्ग के सिमराडाब गांव के सड़क किनारे बिजली का पोल नहीं रहने से ग्रामीणों को बांस गाड़कर बिजली जलाने को विवश होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पंदनिया गांव की सीमा समाप्त होने के बाद सिमराडाब गांव की सीमा शुरू होते ही सड़क किनारे कई घरों के लोग बांस का खूंटा गाड़कर उसमें से बिजली का तार लगाकर बिजली जलाने को विवश हैं। बारिश होने के बाद बांस में करंट आने का भय लगा रहता है, इसके चलते लोग काफी परेशान हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पर्याप्त पोल और विद्युत उपकरण लगाकर सुरक्षा के साथ बिजली बहाल करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.