रांची, फरवरी 9 -- रांची, संवाददाता। नगर निगम चुनाव के सफल और शांतिपूर्ण संचालन को लेकर सोमवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के पहले चरण का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। प्रशिक्षण रांची विश्वविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट में संपन्न हुआ, जिसमें जिले के लगभग 100 अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार, मतदान के दिन पोलिंग बूथों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने की अहम जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सौंपी गई है। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट को 9 से 10 मतदान केंद्रों की जिम्मेदारी दी जाएगी, जहां वे नोडल अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों, मतदान प्रक्रिया, कानून-व्यवस्था प्रबंधन, आपात स्थिति से निपटने और मतदान के दौरान आने वाली चुनौतियों से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ...