जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। नगर निकाय चुनाव में लगाये जाने वाले मतदान कर्मियों का तीसरा और अंतिम प्रशिक्षण आज जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी परिसर सिदगोड़ा में शुरू हो गया है। प्रशिक्षण में पोलिंग के लिए गठित पार्टियां शामिल हैं। कुल 1405 मतदान कर्मियों को लगाया जाना है। इसके लिए 281 पोलिंग पार्टी बनाई गई हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन नगर निकायों के कुल 249 बूथों पर मतदान होना है। इनमें मानगो के 190, जुगसलाई के 41 और चाकुलिया के 18 बूथ शामिल हैं। दूसरी ओर, मतगणना कर्मियों का पहला प्रशिक्षण भी शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण टाउन हॉल सिदगोड़ा में दिया जा रहा है। मतगणना जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के पीछे स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम में होना है। वहां कुल 71 टेबुल लगाये जाएंगे। इनमें मानगो नगर निगम के लिए 48, जुगसलाई नगर परिषद के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.