बोकारो, फरवरी 24 -- बोकारो, प्रतिनिधि। चास नगर निगम के चुनाव में मतदान के दौरान चीराचास उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अधिकारियों व प्रत्याशी के समर्थकों के बीच हंगामा का नजारा देखने को मिला। करीब आधे घंटे तक अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। एसपी हरविंदर सिंह, एसी मुमताज अंसारी सहित अन्य अधिकारियों के आने के बाद मामला शांत हुआ। सुबह आठ बजे से मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है। चीराचास उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छह मतदान केंद्र थे। कुछ पोलिंग एजेंट मतदान के बाहर दर्री पर बैठकर पर्ची बना रहे थे। करीब 11 बजे तक इस बूथ पर पहुंचे निर्वाची पदाधिकारी सह चास बीडीओ प्रदीप कुमार ने जमीन पर बैठे पोलिंग एजेंट से पूछा तो सभी ने शिकायत की कि हमलोगों का एजेंट का पहचान पत्र नहीं दिया गया है। निर्वाची पदाधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते ह...