सीवान, अक्टूबर 15 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के आठ प्रशिक्षण केन्द्रों पर चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मंगलवार को मतदान पदाधिकारियों को निष्पक्ष व त्रुटिरहित मतदान कराने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही मॉक पोल प्रक्रिया, फॉर्म 17 सी व रजिस्टर 17 ए के पालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मतदान पदाधिकारियों को चुनावी प्रक्रिया की हर बारीकी से अवगत कराया गया, ताकि मतदान के दिन किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना न रहे। प्रशिक्षण सत्र के दौरान पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों व जिम्मेदारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सत्र का मुख्य फोकस मॉक पोल प्रक्रिया रही। स्पष्ट निर्देश दिया गया कि मॉक पोल सुबह साढ़े 5 बजे पोलिंग एजेंटों की उपस्थिति में अनिवार्य रूप से प्रारंभ किया जाए। यदि 5:45 बजे तक दो एजेंट उपस्थित नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.