बोकारो, जनवरी 31 -- भोजुडीह ओपी क्षेत्र के मध्य विद्यालय पोलकिरी में बच्चों को सुरक्षा और कानून के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस की ओर से विद्यार्थियों को आपात स्थिति, साइबर अपराध, यातायात नियम, बच्चों व महिलाओं की सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को आपात स्थिति में डायल 112 पर कॉल करने की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही साइबर अपराध से बचाव और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। मौके पर स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ साथ अभिभावक, शिक्षक उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.