प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- प्रयागराज। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाला पोर्टल बंद होने से अफरातफरी मच गई है। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र लेने जोनल कार्यालयों में आ रहे लोगों को लौटाया जा रहा है। सभी आवेदकों से दो से तीन दिन इंतजार करने के लिए आग्रह किया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पोर्टल बंद होने की शिकायत पहुंची तो अधिकारियों ने लखनऊ शासन से संपर्क किया। शासन से केंद्र सरकार का पोर्टल बंद होने की जानकारी दी गई। बताया गया है कि पोर्टल को अपडेट किया जा रहा है। लोगों को कहा जा रहा है कि दो या तीन दिन बाद पोर्टल चालू होने पर जोनल कार्यालयों से जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाएगा। इस समय जन्म-मृत्यु प्रमाण बनवाने के लिए लोग नगर निगम के जोनल कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। खासकर बच्चों के दाखिला के लिए जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन का जोनल कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.