गोंडा, फरवरी 6 -- गोण्डा। उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण को लेकर शासन स्तर से समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है। सर्वे कमिश्नर वक्फ के आदेश के क्रम में पंजीकरण की अवधि को पुनः छह माह के लिए बढ़ाया गया है। सूचना के अनुसार मुतवल्ली (मेकर) द्वारा वक्फ सम्पत्ति का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद वक्फ बोर्ड द्वारा विवरणों की जांच की अंतिम तिथि 15 अप्रैल तथा वक्फ बोर्ड स्तर से एप्रूवल की अंतिम तिथि 05 जून तय की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ, गोण्डा ने जनपद के समस्त मुतवल्ली, प्रबंधक समितियों एवं प्रशासकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रत्येक दशा में अपनी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण 15 फरवरी तक उम्मीद पोर्टल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.