मुंगेर, जुलाई 6 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर डीएम सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा जिले के विभिन्न पंचायतों में जाकर भौतिक निरीक्षण कर कार्य की समीक्षा कर रहे हैं। शनिवार को डीएम ने खड़गपुर प्रखंड के बढ़ौना एवं भदौरा पंचायत का दौरा कर बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही स्थानीय मुखिया, वार्ड सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग की अपील की। डीएम ने किला परिसर स्थित प्रेक्षागृह में सदर अनुमंडल अंतर्गत पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गहन पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि, वे अपने-अपने क्षेत्र में विशेष ग्रहण मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओ एवं अन्य कर्मियों को योग्य मतदाताओं से अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.