नवादा, मई 8 -- नवादा, नगर संवाददाता नवादा सहित बिहार के सभी जिलों के कलाकारों को डिजिटल रूप से जोड़ने की दिशा में पहल की गई है। इसके लिए कलाकार पंजीयन पोर्टल बनाया गया है। यह पोर्टल बिहार के कलाकारों को डिजिटल रूप से जोड़ेगा। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी ने बताया कि जानकारी दी कि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा राज्य के कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करने हेतु बिहार कलाकार पंजीयन पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस पोर्टल का लोकार्पण पिछले माह मंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार द्वारा किया गया। यह पोर्टल बिहार के कलाकारों को डिजिटल रूप से जोड़ने की दिशा में एक अभिनव पहल है। पोर्टल का आधिकारिक लिंक है - https://artistregistration.bihar.gov.in है। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य नवादा सहित राज्य क...