नवादा, अगस्त 3 -- नवादा, विधि संवाददाता तीन वर्ष के बच्चे को जहर देकर हत्या किये जाने के आरोप में एक महिला को आजीवन कारावास तथा 5 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई। पंचम जिला एवं सत्र न्यायाधीश रश्मि कुमारी ने शनिवार को यह सजा वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के धनकौल निवासी सीता देवी को सुनाई है। अनुमंडल अभियोजन पदाधिकारी नवनीत कुमार व शकील अहमद ने अदालत में अभियोजन पक्ष रखा। घटना 8 फरवरी 24 की बताई जाती है। मामला वारिसलीगंज थाना कांड संख्या 67/24 से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के कारण विकास कुमार के 3 वर्षीय पुत्र अनमोल कुमार को उसकी चचेरी दादी सीता देवी जहर पिला कर हत्या कर दी। घटना के बाबत मृत बच्चे के पिता विकास कुमार ने स्थानीय थाना में कांड दर्ज करवाया। अदालत में गवाहों के द्वारा दिये गये बयान एवं पुलिस द्वारा प्रस्तुत किये गये स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.