गोड्डा, फरवरी 17 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के एक गांव से स्कूल के लिए निकले नाबालिक लड़की को अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर परिजनों ने थाना में मामला दर्ज भी कराया है। थाना कांड संख्या 21/26 के तहत धारा 87,96 बीएनएस के आरोपी बिहार बांका जिला के चंदन कटौरीया थाना क्षेत्र के दवरी गांव निवासी संतोष दर्वे के पुत्र सनी कुमार को बनाया है। जिस पर नाबालिक के पिता ने आवेदन में उल्लेख किया है कि नाबालिक लड़की को शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसलाकर अपहरण किया गया है। क्या कहते हैं थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि आवेदन के आलोक पर नाबालिक लड़की को अपहरण कर लेने का मामला दर्ज किया गया है। बिहार बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दवरी गांव निवासी सनी कुमार को आरोपी बनाया गया है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.