गोड्डा, मई 25 -- पोड़ैयाहाट। थाना क्षेत्र के बांझी पोड़ैयाहाट मुख्य मार्ग चतरा मोड़ के समीप शनिवार को कार मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना सुबह 11 बजे की है। घटना में मोटरसाइकिल चालक बांका बिहार निवासी 45 वर्षीय कुलदीप राय गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को देवघर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बांका बिहार निवासी थाना क्षेत्र के सतपहाड़ी गांव शादी समारोह में आया था। शनिवार को शादी समारोह से अपने घर जा रहा था इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी विनय कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल वाहन एवं कार वाहन को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.