गोड्डा, जनवरी 12 -- पोड़ैयाहाट। रविवार को प्रखंड परिसर स्थित मांझी थान में दिशोंम गुरु शिबू सोरेन का जयंती झामुमो कार्यकर्ताओं ने मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिवंगत के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया और लोगों के बीच मिठाइयां बांटी। इसके बाद जिला युवा अध्यक्ष राजेश हांसदा प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर हांसदा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू श्याम हेंब्रम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ैयाहाट में गरीब असहाय मरीजों के बीच कंबल का वितरण किया।और लोगों को दिवंगत की जयंती पर मिठाई दी। इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड कमेटी एवं पंचायत कमेटी के सक्रिय कार्यकर्ता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...