कटिहार, अगस्त 14 -- फलका। पोठिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से 14 पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गश्ती के क्रम में अलग-अलग जगहों से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति शराब पीकर हो- हंगामा कर रहे हैं। सत्यापन हेतु दलबल के सहयोग से मौके पर पहुंच कर सभी पियक्कड़ को पकड़ा और पूछताछ किया गया। इस दौरान सभी आरोपी के मुंह से शराब पीने की गंध आ रही थी। जिसके बाद सभी आरोपी का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के उपरांत शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.